अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

जय कुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर संभाग का शिक्षा प्रकोष्ठ सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई है, जिसमें शीर्ष नेताओं की अहम भूमिका रही। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और शिक्षा प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने के लिए यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

मिश्रा लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उनकी सक्रियता व कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।जय कुमार मिश्रा ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए

पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे। इस नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

 

See also  छत्तीसगढ़ रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर