अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

शिकार कर पोस्ट किया, और पहुंच गया जेल—दुर्लभ गिलहरी केस में आरोपी गिरफ्तार

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , बीजापुर। जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दुर्लभ वन्य जीव मालाबार जायंट स्क्विरल (गिलहरी) का शिकार करने वाले एक आरोपी को वन विभाग की टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है

इस मामले की खास बात यह रही कि आरोपी ने शिकार का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था, जो उसके लिए ही सबूत बन गय

वन विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने वायरल वीडियो को ट्रैक करते हुए आरोपी की पहचान की और बीजापुर जिले के तोड़मा क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह गिलहरी वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत अनुसूची-1 में शामिल प्रजाति है, जिसका शिकार करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

बता दें कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दुर्लभ गिलहरी के शिकार का वीडियो अपलोड किया था, जिसमें करीब 9 मालाबार जायंट स्क्विरल (गिलहरी) नजर आ रहे हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-

 

See also  सोमवार को कावड़ यात्रा छत्तीसगढ़ के तरक्की उन्नति के लिए निकाली जाएगी : राजेश मूणत