अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

CM एन रंगास्वामी ने खुद तोड़े नियम, बिना हेलमेट बाइक से वोट डालने पहुंचे

 

दरअसल सीएम एन रंगास्वामी 75 वर्ष की उम्र में बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड और समर्थक उनके पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। वहीं सीएम की बाइक के आगे एक गाय भी दौड़ती हुई दिखी। 75 वर्ष की उम्र में पुडुचेरी सीएम एन रंगास्वामी का ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि कांग्रेस से निकले एन रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।  पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।  लगभग 4.43 लाख पुरुष वोटर और  5 लाख महिला वोटर की संख्या है। जबकि 139 थर्ड जेंडर मतदाता है।

 

See also  Rhino hit by truck: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी गेंडे को टक्कर, असम के CM ने ट्रक मालिक पर लगवाया जुर्माना