अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,झरिया के चौथाई कुल्ही धर्मनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक जमीन और घरों में दरार पड़ने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। देखते ही देखते कई घरों की दीवारें और फर्श चटकने लगे जिससे घबराए लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि शुरुआत में जमीन पर एक पतली सी दरार दिखाई दी। लेकिन कुछ ही देर में वह तेजी से दरार फैलने लगी।
झारखंड के झरिया में एक बार फिर भू-धंसान की घटना ने लोगों की नींद उड़ा दी है. झरिया के चौथाई कुली स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के समीप बसे धर्मनगर में अचानक जमीन फटने और कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
लोगों ने आशंका जताई कि भूमिगत खनन गतिविधियों और आग की वजह से जमीन कमजोर हो चुका है जिसके चलते यह घटना हुई है। प्रभावित परिवारों ने बीसीसीएल से तत्काल सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि अब इस क्षेत्र में रहना जान जोखिम में डालने जैसा है।
झारखंड के झरिया में एक बार फिर भू-धंसान से हड़कंप मच गया है. धर्मनगर इलाके में जमीन फटने और घरों में दरारें पड़ने से लोग दहशत में हैं. कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं. वर्षों से जलती कोयला खदानों को इसका कारण माना जा रहा है.

घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह, झरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) और बीसीसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग अपने जीवन भर की जमा पूंजी से बनाए घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हैं. धर्मनगर और उसके आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर अचानक दरारें उभर आई हैं.
स्थानीय निवासी महेंद्र गोप ने बताया कि वे इस क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से रह रहे हैं. यह पूरा इलाका पूर्व में कोयला खदान क्षेत्र रहा है . वर्षो से जमीन के नीचे लगी आग और पुरानी खाली खदानों के कारण अक्सर इस तरह के खतरा बना रहता हैं. भयभीत होकर कई परिवारों ने अपने घरों से सामान समेट लिया है और रिश्तेदारों या अन्य सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे है ।
चौथाई कुल्ही धर्मनगर में हुई घटना में लगभग एक दर्जन घरों में दरार आई है। जिसमें नौ घर काफी खतरनाक है। सलीम सिद्दीकी, प्रदीप गोप, राजू खान, अख्तर खान, गणेश साव कैलाश कुमार, महजदी खातुन, मो. साेनू सहित अन्य कई लोगों के घरों में दरार आई है। उक्त लोगों ने कहा कि कई वर्षों से हमलोग यहां रह रहे है। ऐसी घटना पहली बार हुई है। कुछ लोगों ने कहा कि पहले कभी यहां चानक भी हुआ करता था। जिसको भराई कर दिया गया था। पहले कभी कही दरार तो आई पर ऐसी घटना पहली बार हुई है।






