अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

इंडियन ऑयल डिपो से गैस चोरी का खुलासा, 350 सिलेंडर वाले ट्रक से हर टंकी से गैस गायब

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , भोपाल। एलपीजी गैस के लिए मारामारी और किल्लत के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर के ट्रक में से हर सिलेंडर से गैस गायब हो रही थी। डिपो से सैनी एजेंसी के गोदाम के बीच 20 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय हुई।

सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई

दरअसल खाद्य विभाग ने सैनी गैस एजेंसी की गाड़ी रुकवाई और एक एक सिलेंडर का वजन करवाया। वजन के बाद करीब 40 सिलेंडर से गैस गायब मिली। हर सिलेंडर से करीब 1.5 से 2.5 किलो गैस गायब की गई। सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई गई।

डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी

खाद्य विभाग के मुताबिक डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी हुई है। ग्वालियर के श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से गैस सिलेंडर ट्रांसपोर्ट हो रहा था। मामले में खाद्य विभाग ने ट्रांसपोर्टर को भी तलब किया है। अब देखना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई होती है।

 

See also  नशा विरोधी दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव की युवाओं से अपील: नशा छोड़ें, राष्ट्र जोड़ें