अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

अभिषेक बनर्जी के क्षेत्र में गड़बड़ी पर सख्ती, 5 अधिकारी निलंबित

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने गंभीर कदाचार और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की है. खास बात ये है कि डायमंड हार्बर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जा है.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर जिले में तैनात पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. आयोग ने इन अधिकारियों पर गंभीर कदाचार और चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है.

चुनाव आयोग ने इन सभी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है. आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को भेजे निर्देश में कहा कि इन अधिकारियों का आचरण चुनावी निष्पक्षता के मानकों के खिलाफ पाया गया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें संदीप गरई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (डायमंड हार्बर); सजल मंडल, उप-मंडल पुलिस अधिकारी (डायमंड हार्बर); मौसम चक्रवर्ती, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक; अजय बाग, फाल्टा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक; और सुभेच्छा बाग, उस्थी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शामिल हैं.

इसके अलावा, डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक इशानी पाल को भी अधीनस्थ अधिकारियों पर नियंत्रण और निष्पक्षता सुनिश्चित न करने के आरोप में चेतावनी जारी की गई है. आयोग ने पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई कर शनिवार सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

See also  हार्दिक पटेल 2 जून को बीजेपी में शामिल होंगे, 18 मई को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. तमिलनाडु की 234 और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है, जबकि बंगाल की शेष 142 सीटों पर 29 मई को वोटिंग होगी. दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में 92.9 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान समाप्त होने के साथ ही भारी मतदान के आंकड़े लोकतंत्र के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है. चुनाव आयोग ने कहा कि 23 अप्रैल को पहले चरण में मतदान करने वाले 44,376 मतदान केंद्रों में से किसी में भी दोबारा मतदान की सिफारिश नहीं की गई है.