अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

थाली से शुरू झगड़ा, मौत पर खत्म: छोटे भाई ने बड़े को सब्बल से मार डाला

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , शहडोल। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खाने के मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी।

बड़े भाई ने खाना खाने से मना कर दिया

जानकारी के अनुसार, खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी जगमोहन कोल घर पहुंचा और अपने बड़े भाई पन्ने लाल से खाने के बारे में पूछा। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बड़े भाई ने उसे खाना खाने से मना कर दिया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर जगमोहन ने पहले खाने की थाली बड़े भाई के चेहरे पर दे मारी, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई

तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया

इसी दौरान पास में रखी लोहे की रॉड (शब्बल) छोटे भाई के हाथ लग गई, गुस्से में बेकाबू जगमोहन ने रॉड से बड़े भाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पन्ने लाल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना इतनी भयावह थी कि घायल पन्ने लाल ने मौके पर ही तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी थाना प्रभारी उमाशंक चतुर्वेदी ने दी।

See also  13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पिता का दोस्त निकला दगाबाज