अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

शादी से पहले घिरा ‘नेताजी’, भूपेश बघेल के करीबी पर यौन शोषण के आरोप

जानकारी के मुताबिक, रवि चंद्रवंशी की पाटन में 7 मई को शादी होने वाली है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी भी चल रही है। लेकिन शुभ घड़ी के आने से पहले ही मामला बिगड़ गया, जब पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक उसका यौन शोषण किया।

महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिस नेता के घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

See also  बीजेपी नेता की हार्ट अटैक से मौत, कमरे में मिली लाश