अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

पहले जीता भरोसा, फिर दिया झटका: ज्वैलर्स से 16 लाख की ठगी का खुलासा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , चंदौली. चकिया थाना क्षेत्र के बरहुवां गांव स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा से सुनियोजित तरीके से 16 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में महिलाएं समेत 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 15.80 लाख नकद बरामद किए हैं. खास बात यह रही कि घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया.

शातिरों ने चोरी पुलिस की पूछताछ में बताया कि पहले ज्वैलर्स को असली सोने के छोटे दाने बेचकर भरोसा जीता. इसके बाद 100 ग्राम से अधिक सोना देने का झांसा देकर 16 लाख ले लिए, लेकिन जब पीड़ित ने पोटली खोली तो उसमें सोने की जगह नकली धातु के टुकड़े निकले. वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गए।

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बेलावर क्षेत्र में छापेमारी कर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि यह एक घुमंतू गिरोह है, जो खुद को ओडिशा की सोने की खदान में काम करने वाला बताता था. पहले छोटे स्तर पर असली सोना देकर विश्वास जीतते थे. फिर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

See also  ध्वजारोहण समारोह से पहले बदलेगी राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था