सैफ अली खान की बहन के खिलाफ FIR की मांग: रुबात बंद होने पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद की चेतावनी
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम भोपाल। हाजियों के लिए मक्का-मदीना में नवाबों द्वारा बनवाया गया रुबात बंद होने का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज पर FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
दरअसल, मक्का-मदीना में भोपाल के हाजियों के निःशुल्क ठहरने के लिए नवाबों ने रुबात बनवाया था। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का आरोप है कि सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज की “जहालियत” के कारण 3 साल से रुबात बंद है, जिससे हाजी परेशान हो रहे हैं। आरिफ मसूद वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल से मिलने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मीटिंग में रुबात चालू कराने पर सहमति बनी थी, लेकिन फैसला लागू नहीं हुआ। पटेल ने कहा कि बोर्ड पहले खुद जांच करेगा। आरिफ मसूद ने आगे कहा कि सबा सुल्तान और सिकंदर हाफिज की वजह से रुबात डूब गई। अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए वक्फ की जमीन इधर-उधर कर दी गई। अगर वक्फ बोर्ड हल नहीं निकलता तो हम FIR करवाएंगे, मेरे पास सबूत हैं, इसे FIR करवाने के बाद दूंगा।
मक्का मदीना में भोपाल के रुबात को लेकर वक्फ के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल का कहना है कि सऊदी अरब के मक्का और मदीना में भोपाल रायसेन सीहोर के हाजियों के लिए भोपाल रियासत के नवाबों ने धर्मशालाओं का निर्माण कराया था, जिसमें यह हज पर जाने वाले रुकते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मक्का और इस साल से मदीना में हज पर गए लोग इन रुबात (धर्मशालाओं) में नहीं रुक पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमने उनसे कहा कि आप दस्तावेज के साथ शिकायत कीजिए हम जांच करे तो हम जांच करा लेंगे। मदीना की रुबात का मामला कोर्ट में चला गया है क्योंकि वहां कुछ लोगों ने अपने आपको मुतवल्ली इन रुबात का बताया है। जबकि हमारी ओर से सबा सुल्तान मुतवल्ली नियुक्त किया गया है। साउदी अरब के कोर्ट में उनकी मुतवल्ली होने की दलील से सहमत नहीं है इसलिए वहां भोपाल रियासत की रुबात का रखरखाव साउदी का वक्फ बोर्ड कर रहा है। मक्का में कोई प्रोसेसिंग की दिक्कत हुई है उसके लिए हमने नोटिस जारी किए है।






