अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ विवाद: Donald Trump ने Strait of Hormuz को नए नक्शे में बताया ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’, जियोपॉलिटिक्स में मचा हड़कंप

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : अमेरिका फिलहाल ईरान को कोई ढील देने के मूड में नहीं दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोलने और नाकेबंदी को खत्म करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का एक ऐसा नया नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लेकर जियो पॉलिटिक्स में कोहराम मच गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर स्ट्रेट ऑफ ट्रंप (Strait Of Trump) कर दिया है।

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ बताया है। पिछले महीने फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हम इस बारे में समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर हम कुछ कर सके तो अच्छा होगा। लेकिन उन्हें ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ को खोलना होगा। मेरा मतलब है, होर्मुज स्ट्रेट। माफ कीजिए, मुझे खेद है। कितनी बड़ी गलती हो गई। फर्जी न्यूज़ कहेंगी कि ट्रंप ने गलती से कह दिया। मेरे साथ कोई गलती नहीं होती। ऐसा बहुत कम ही होता है।

ट्रंप का दावा – ‘भारी दबाव में ईरान’

इधर ट्रंप ने दावा किया कि ईरान इस समय भारी दबाव में है और बातचीत करने के लिए काफी उत्सुक है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक उनकी सख्ती की वजह से ईरान अब घुटने टेकने लगा है और जल्द से जल्द मामला सुलझाना चाहता है। वह फिलहाल पाबंदियां हटाने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि उनका टारगेट ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, नाकेबंदी अमेरिका के लिए एक मजबूत हथियार है, जिसका इस्तेमाल वे ईरान से अपनी शर्तें मनवाने के लिए कर रहे हैं।

See also  दहेज के लिए शख्स ने पत्नी को गोली मार कर की हत्या