अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

‘अब पाकिस्तान नहीं जाएंगे’: Donald Trump का तंज—‘सिर्फ एक कागज के टुकड़े के लिए 18 घंटे की लंबी यात्रा नहीं करेगा अमेरिका’

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान जा रहे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक रद्द कर दिया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए की जा रही कोशिशों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि ‘अमेरिका केवल एक कागज के टुकड़े को देखने के लिए 18 घंटे की लंबी यात्रा कर पाकिस्तान नहीं जाएगा.’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान दौरे को रद्द करते हुए न केवल यात्रा पर तंज कसा, बल्कि ईरान के साथ बातचीत के लिए अपनी शर्तें भी साफ कर दी हैं.

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘महज एक ‘कागज का टुकड़ा’ देखने के लिए 18 घंटे की लंबी उड़ान भरकर पाकिस्तान जाना पूरी तरह से हास्यास्पद है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत का तरीका बदल गया है. ट्रंप ने कहा, ‘जब हमें पहले से पता हो कि वह (ईरान) हमें ऐसा प्रस्ताव देने वाले हैं जो हमें पसंद नहीं आएगा तो वहां जाना समय की बर्बादी है. अब हम फोन के जरिए बातचीत कर रहे हैं और यह तरीका बहुत अच्छा काम कर रहा है.’ इससे पहले ट्रंप के दूत कुशनर और स्टीव विटकॉफ इस्लामाबाद जाने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर ट्रंप ने इसे रद्द कर दिया था.

ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति की बातचीत बेहतर तरीके से आगे बढ़ रही है. हालांकि, ट्रंप को इस बात पर पूरा भरोसा नहीं है कि यह बातचीत वाकई सफल होगी या नहीं. ट्रंप ने समझौते के लिए एक कड़ी शर्त रखी है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि ‘तब तक कोई भी समझौता नहीं हो सकता, जब तक कि ईरान इस बात पर पूरी तरह सहमत न हो जाए कि उनके पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा.’

See also  दिवाली से पहले ISRO ने रचा इतिहास, वनवेब के 36 उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट में किया लॉन्च, जानें विशेषता

अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने और नाकेबंदी को पूरी तरह से खत्म करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. कहा कि जब तक ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक यह पाबंदियां और कड़ी की जाएंगी.

ट्रंप ने बताया कि जब उन्होंने पाकिस्तान का दौरा रद्द किया, उसके तुरंत बाद ईरान ने एक बेहतर प्रस्ताव पेश किया, लेकिन वह भी उनकी उम्मीद के मुताबिक “पर्याप्त नहीं” था। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अब बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह फोन पर की जा सकती है। उनका कहना था, “हम अब हर बार सिर्फ एक कागज का टुकड़ा देखने के लिए 18 घंटे की लंबी उड़ान नहीं भर रहे हैं… यह तरीका बहुत अच्छा काम कर रहा है”