अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय आव्हान पर रायपुर जिले में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर 2026 के जन्मदिन की उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
रमेश ठाकुर ने बताया 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे महीने सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के लिए सत्ता नहीं बल्कि सेवा का मंच है जो पिछले 12 साल से कर रहे है।
रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कल सुबह 7 बजे सभी वार्डों जिसमें रायपुर नगर निगम और बिरगांव नगर निगम में स्वच्छता अभियान,11 बजे सभी महापुरुषों में माला अर्पण, 12 बजे युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर ,मेकाहारा हॉस्पिटल में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी द्वारा फल वितरण,तेलीबांधा मरीन ड्राइव और खारून नदी में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम।

पूरे जिले भर में 16 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
तेलीबांधा तालाब ( दीप उत्सव संध्या 7 बजे)-
रायपुर शहर जिलारक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर (तेलीबांधा तालाब रायपुर 12 बजे से प्रारंभ)
रायपुर शहर जिलाविशाल रक्तदान शिविर (जिला युवा मोर्चा रायपुर द्वारा दीप, 12 बजे से प्रारम्भ)
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम, जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड तक – युवा मोर्चा रायपुरश्री अमित सूर्यवंशी, शंकर साहू, राज गायकवाड
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम, शारदा चौक से एम जी रोड गुरुनानक चौक, फूल चौक, तात्या पारा, आजाद चौक रायपुर (1 लाख 51 हजार)श्री पुरंदर मिश्रा जी (विधायक, रायपुर उत्तर)
रायपुर शहर जिला फल वितरण (मेकाहारा आंबेडकर हॉस्पिटल, रायपुर दीप, 12 बजे से)श्री पुरंदर मिश्रा जी (विधायक, रायपुर उत्तर)
रायपुर शहर जिलाभंडारा कार्यक्रम (दीप 12 बजे से) DKS हॉस्पिटल, रायपुर-श्री रमेश मिरघानी

रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम, खारुन नदी, महादेव घाट -जिला महिला मोर्चाश्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम भारत माता चौक- किसान मोर्चा -श्री ओम प्रकाश साहू जी
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम अनुसूचित जाती मोर्चा -अंबेडकर प्रतिमा -श्री पंकज जगत जी
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम जन जाति मोर्चा – गायत्री प्रभा पीठ -श्री रोजियन ध्रुव जी
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा- बीरगांव (51 हजार दिया)श्री अखिलेश कश्यप जी
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम अल्पसंख्यक मोर्चा- भारत सेवा आश्रम VIP रोड (51 हजार दिया)श्री जीशान सिद्दीकी जी
रायपुर शहर जिला1479 बूथों में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम करेंगे ।
रायपुर शहर जिलासभी प्रमुख 51 स्थानों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियानश्री सूर्यकांत राठौर, सभापति, नगर निगम रायपुर के सहयोग से किया जाएगा ।
रायपुर शहर जिलाआशीर्वाद का दिया -स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ा तालाब के चारों दिशाओं में -श्री सुनील सोनी जी विधायक रायपुर दक्षिण
इस पूरे कार्यक्रम पूरे जिले के कार्यकर्ताओं हो या जन मानस में उत्साह है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन और उनके 25 वर्ष जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी के साथ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे।
इन पूरे कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, महापौर,विधायक, मंत्री गण उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यक्रमों की लिए 16 अलग अलग संयोजक बनाएं गए है ताकि सभी कार्यक्रम सही समय, अनुशासन और अच्छे तरीके से हो सके।





