भारतीय जानता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा ”सेवा संकल्प अभियान”के तहत रायपुर के पद्मावती विद्या मंदिर शंकर नगर स्थित महाराष्ट्र मंडल सभागृह में छात्रो के बीच निशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया |
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। आज दिनांक 17.09.2026 दिन गुरुवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जानता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा ”सेवा संकल्प अभियान”के तहत रायपुर के पद्मावती विद्या मंदिर शंकर नगर स्थित महाराष्ट्र मंडल सभागृह में छात्रो के बीच निशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया |

उक्त कार्यक्रम में भा.ज.पा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कांतिलाल जैन जी , प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी श्री विनय आनंद जी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शैलेन्द्र सिंह जी , जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल जी , शंकर नगर वार्ड पार्षद श्री राजेश गुप्ता जी , जिला सहसंयोजक श्रीमती पदमा शर्मा जी , श्रीमती दीपिका सोनी जी , श्री निलेश पांडे जी , श्री शरद चन्द्रा जी , जिला कार्यकारिणी से श्री प्रदीप जोशी जी , डॉ.अमित श्रीवास्तव जी ,श्रीमती रोशनी मिश्रा जी ,श्री अनूप यदु जी , श्री चंद्रशेखर द्विवेदी जी , श्री आकाश पांडे जी , श्री अमित द्विवेदी जी ,श्री स्वप्निल शर्मा जी , श्री प्रखर शर्मा जी ,श्री अभिषेक जगत जी ,श्री निखिल कुमार वर्मा जी , श्रीमती संजूषा शर्मा जी , वरिष्ठ सदस्य श्री एन.एन.राव जी एवं श्री मधुराम साहू जी , विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित हुए|

श्री कांतिलाल जैन जी ने संगठन के आगामी कार्यो की समीक्षा की वही जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल जी ने प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रो को शिक्षण सामग्री वितरित की गई एवं छात्रो ने अत्यंत उत्साह एवं हर्षपूर्वक मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी | कार्यक्रम की समापन में कार्यकर्ताओं और छात्रो ने साथ मिल कर *आशीर्वाद का दीया* 🪔 प्रज्ज्वलित किया |




