अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश प्रशासन मध्यप्रदेश राजनीति समाचार

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन 15 नवंबर को भोपाल में होगा।

MP तहसीलदार संघ के प्रांतीय चुनाव 15 नवंबर को भोपाल में, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने दी जानकारी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,भोपाल | मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन 15 नवंबर को भोपाल में होगा।
इस संबंध में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष और प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों का निर्वाचन 15 नवंबर 2026 को राजधानी भोपाल में संपन्न होगा।

गौरतलब है कि तहसीलदार संघ की निवर्तमान कार्यकारिणी का दो वर्षीय कार्यकाल इसी वर्ष अक्टूबर माह में पूरा हो चुका है। कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नए सिरे से चुनाव कराए जा रहे हैं।

डॉ. शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार चुनाव को लेकर जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम और स्थान की घोषणा की जाएगी। इस निर्वाचन में प्रदेश भर के तहसीलदार शामिल होंगे और नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चयन करेंगे।

See also  "प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शिक्षकों एवं अध्यापकों ने व्यक्त किया आभार"