अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

जानिए

ये है दुनिया का सबसे अनोखा कुत्ता, हुनर देख दंग रह जाएंगे आप

कुत्ते इंसान के सबसे करीबी और वफादार जानवर होते हैं। उनके अंदर सबसे बड़ी खूबी ये होती है कि उन्हें कुछ भी सिखाओ, वो जल्दी ही सीख जाते हैं। एक ऐसा ही कुत्ता है, जो अपने अनोखे हुनर से लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

सोशल मीडिया पर इस कुत्ते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस कुत्ते के अंदर हुनर है कि वह किसी भी चीज को, चाहे वो पानी से भरा गिलास हो या कोई ग्लोब हो या कोई फुटबॉल, आसानी से अपने सिर पर संतुलित कर लेता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कुत्ते का अपना इंस्टाग्राम पेज भी है, जिस पर उसके अनोखे हुनर की तस्वीरें आपको देखने को मिल जाएंगी। इस पेज के एक लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कुत्ते के मालिक का नाम पॉल लावेरी है। उन्होंने बताया कि उनका कुत्ता कई चीजों को आसानी से अपने सिर पर रख लेता है।

See also  IndiGo Airlines को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी का लीगल नोटिस; 9,000 करोड़ रुपये जुर्माने की मांग