अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

जानिए

हमारी बहुत सी बीमारियों का इलाज प्याज का रस कर सकता है…जानिए कैसे

हमारी सेहत के लिए प्याज बेहद जरूरी है,आप प्याज का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। वैसे भी आप हर रोज प्याज का सेवन करते है, क्योंकि हमारी रसोई घरों में बनाई जाने वाली सब्जी में प्याज का यूज किया जाता है। कई लोग प्याज का सलाद बनाकर सर्व करते है। आपको बता दें कि प्याज में कितने सारे गुण छुपे हुए हैं जो आपको खाने के साथ-साथ कई प्रकार की मदद करता है।

प्याज में बीमारियों से लडऩे की क्षमता होती है। प्याज बहुत तरीके से फायदे करता हैं। प्याज को हर रोज खाने से लू नहीं लगती साथ ही अगर आपको सफर में उलटी होती है तो आप अपने बैग में एक प्याज का छिलका रख सकती हैं ये उलटी रोकने में बहुत कारगर साबित होता हैं।

ये हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यही नहीं प्याज का रस हमारी बहुत सी बीमारियों का इलाज भी कर सकता है। चलिए जानते हैं कि आखिर प्याज के क्या हैं लाभ। अगर आपको कभी कोई कीड़ा काट ले तो उस जगह प्याज रगड़ ले यकीन मानिए आपकों इस से बेहद लाभ होगा।

– प्याज बहुत ही ठंडा होता हैं अगर आप प्याज को अपने हाथों में रगड़ते हैं तो जलन में बहुत ही लाभ मिलता है।

-अगर कार्य करते समय आपके हाथ में कोई छोटी सी फांस लग जाएं ओर निकले नहीं तो भी आप प्याज की मदद ले सकते हैं।

-आप बुखार से पीडि़त है, दवाई लेने के बाद भी बुखार नहीं जा रहा है, तो आप अपने मोजे में प्याज का टुकड़ा डाल कर सोना चाहिए, प्याज एक ऐसा सुरक्षा कवच तैयार करता हैं जिससे आप सुबह तक ठीक हो जाएंगे।

See also  रेडमी को पछाड़कर यह फोन सबसे आगे निकला, ₹6,999 की कीमत पर 3 कैमरे और 5000 mAh की बैटरी...

-एक छोटा सा प्याज का टुकड़ा लीजिए तथा उसे लगभग 30-40 मिनिट फांस वाली जगह पर घुमाए आपके हाथ से फास गायब हो जाएगी।

-अगर आपके पैर में छाले हो जाएं तथा काफी प्रयास के बाद भी वो ठीक नहीं हो रहे हैं तो एक बार प्याज के छोटे से टुकड़े को छाले के ऊपर 5 दिन तक लगाए 5 दिन आप खुद लाभ देख सकते हैं।