अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

समाचार

राहुल ने साध्वी प्रज्ञा पर कहा, ‘भारतीय संसद का दुखद दिन’

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद व मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर पैदा हुए विवाद के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगवा पार्टी को घेरते हुए इसे ‘भारतीय संसद के इतिहास का दुखद दिन’ बताया। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी ठाकुर के बयान को गलत बताया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को एक देशभक्त बताया। भारतीय संसद के इतिहास का एक दुखद दिन।”

राहुल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले लोकसभा में एक बहस के दौरान डीएमके नेता ए. राजा गोडसे द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान को पढ़ रहे थे। बयान के बीच प्रज्ञा हस्तक्षेप किया, जिसे लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में हंगामा खड़ा किया था।

See also  SSC CGL Notification 2019: ग्रेजुएट पास के लिए सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका