अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

विदेश

नेपाल से बड़ी खबर : देखा गया तारा एयर का लापता विमान, क्रैश होने की आशंका

नेपाल। तारा एयर का लापता हुआ विमान मुस्तांग के लार्जुंग में दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखा गया है। खराब मौसम के कारण राहत का काम हेलिकॉप्टर से नहीं हो पा रहा है, लेकिन सेना और पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। नेपाली विमान के मामले में काठमांडू में भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन हॉटलाइन नंबर +977-9851107021 जारी किया है। जो 4 भारतीय इस विमान में मौजूद थे, दूतावास ने उनके परिवार से संपर्क किया है। तारा एयर में सवार 3 भारतीय नागरिक एक ही परिवार के हैं, उनका नाम अशोक त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और धनुष त्रिपाठी है।

See also  Apple Event 2025: iPhone 17 Series का इंतजार खत्म, आज होगी लॉन्च, नया Air मॉडल बनेगा शोस्टॉपर, इधर देखे लाइव इवेंट