अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

LAC से बड़ी खबर: इंडियन आर्मी की पोजिशन्स के करीब आया चीनी एयरक्राफ्ट, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, नई दिल्ली। बिगड़े संबंधों के बीच चीनी सेना ने एक और हिमाकत दिखाई है, चीन का एक एयरक्राफ्ट सीमा पर तैनात भारतीय जवानों की पोजिशन्स के बहुत करीब आ गया था, इसपर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है, यह मामला पूर्वी लद्दाख में मौजूद लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) का है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जून के आखिरी हफ्ते में हुई थी, आजतक की खबर के मुताबिक, जैसे ही चीनी विमान भारतीय सेना की पोजिशन के पास तक आए वैसे ही भारतीय एयरफोर्स भी सतर्क हो गई थी, तुरंत एक्शन में आते हुए भारतीय एयरफोर्स ने किसी भी अनहोनी से निपटने की तैयारी कर ली थी।

See also  NH पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार इंजीनियर की मौत, CCTV आया सामने
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.