अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें छत्तीसगढ़

जिला-प्रशासन की अच्छी पहल, कांवड़ियों के लिए मरहम पट्टी की व्यवस्था

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कवर्धा। पवित्र श्रावण माह का कल तीसरा सोमवार है। बीते इस पूरे माह में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से लेकर मध्यप्रदेश की अमरकंटक तक बोल-बम और हर-हर महादेव का गुंजायमान होने लगा है। ऐसी ही नजारा पड़ोंसी जिले बेमेतरा, मुंगेली और राजानांदगांव के सरहदी क्षेत्रों से आने वाले पदयात्रियों और कांवड़ियो में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। हालांकि पड़ोंसी जिलों की तुलना में इस बार अमरकंटक से मां नर्मदा की जल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कांवड़ियो की बढ़ती संख्या को देखते हुए कबीरधाम जिला प्रशासन द्वारा कांवडियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे उनके ठहरने की व्यवस्था, उनके प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में भी विस्तार किया जा रहा है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से कबीरधाम जिले में प्रवेश करने वाले सभी कावड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कबीरधाम जिले के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हनुमंतखोल के पास कांवड़ियो के उपचार की बेहतर व्यवस्था कराई जा रही है। यहां चिकित्सक से लेकर स्टॉप नर्स और ड्रेसर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार कांवड़ियो को ठहराने के लिए कुकूदूर विश्राम गृह परिसर में उचित व्यवस्था की गई, यहां भी चिकित्सको की टीम को तैनात किया गया है। अमरकंटक से लेकर भोरमदेव पहुंच पहुंच मार्ग पर अलग-अलग 7 से 8 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर कांवड़ियों को पांव के छालों में आवश्यकतानुसार पट्टी लगाई जा रही तो वही उनके कांवड़ियों के पैरों में होने वाले मोच व अकड़न को ठीक करने के लिए स्प्रे की व्यवस्था बनाई गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा कॉवडियों का हौसला बढ़ाते हुए यह भी कहा जा रहा है कि आगे बढ़ते जाओं तूम मत देखों अपने पैर के छालों को।

See also  ट्रक में मिला नशीली दवाओं का जखीरा
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.