अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध

अमानवीयता की हदें पार, 5 पालतू कुत्तों के साथ की ऐसी हरकत, मामला दर्ज

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पालतू कुत्तों पर एसिड से अटैक करने का मामला सामने आया है। बता दे कि सदर बाजार में एक युवक ने 5 कुत्तों पर एसिड डाल दिया, जिसके बाद कुत्तों के चेहरे और शरीर के अंग गल गए। बताया जा रहा है कि एसिड से अटैक किए गए सभी जानवरों के हालत गंभीर है। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया जिसके बाद आरोपी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी सैनूर मलिक के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज कर लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा ब्राउन शुगर सरगना करन बिंद बिहार से गिरफ्तार