भारतीय नौसेना के इतिहास के लिए बेहद खास दिन:
भारतीय नौसेना के इतिहास के लिए शुक्रवार बहुत बड़ा दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन शिपयार्ड में स्वदेशी विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना को सौंप दिया है। आने वाले समय में इस स्वदेशी विमान वाहक युद्धपोत पर देश के कुछ बेहद खास और दुश्मनों के लिए घातक फाइटर जेट तैतात हो जाएंगे। हम यहां उन सबका जिक्र करने जा रहे हैं। विक्रांत का अर्थ ही विजयी और वीरता से है और आईएनएस विक्रांत उसके हिसाब से सभी शक्तियों से लैस है। 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा यह विमान वाहक जहाज लगभग 43,000 टन का भार लेकर 28 समुद्री मील या करीब 52 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।
