अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

धर्म - ज्योतिष

साल के आखरी ग्रहण के बाद यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करेंगे तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, धर्म-दर्शन। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। चूंकि भारत में ये पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, इसी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी पूर्ण रूप से मान्य होगा और मान्यता अनुसार सूतक काल के दौरान मंदिर बंद रहते हैं और पूजा पाठ भी वर्जित होते हैं।
ऐसा माना जाता है कि यदि आपको चंद्र ग्रहण के किसी भी बुरे प्रभाव से बचना है तो आपको ग्रहण के तुरंत बाद दान पुण्य अवश्य करना चाहिए। आइए रायपुर छत्तीसगढ़ से स्वामी राजेश्वरानंद जी से जानें कि चंद्र ग्रहण के बाद आपको अपनी राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए, जो आपके लिए फलदायी हो।

मेष राशि

मेष राशि के लोग यदि चंद्र ग्रहण के दौरान गेहूं, मसूर दाल, गुड़, चंदन, लाल फूल आदि का दान करते हैं तो ये आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खोलेगा और यदि आपकी सामर्थ्य है तो आप सोने और चांदी का दान भी कर सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग यदि चंद्र ग्रहण के बाद चावल, चीनी या सफ़ेद कपड़ों का दान करेंगे तो घर में समृद्धि बनी रहेगी। इस दिन आप सोने का दान भी कर सकती हैं। राशि के लोग यदि चंद्र ग्रहण के बाद पीलेकपड़ों और अनाज का दान करेंगे तो आपके जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी और धनलाभ के योग बनेंगे।
इस प्रकार यदि आप चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।

See also  5 जून को मनाया जाएगा गंगा दशहरा, आइये जानें इसका महत्व

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग यदि कांसे के बर्तन, घी किसी प्रकार के फूल, कपूर, फल आदि का दान करेंगे तो आपके लिए बहुत शुभ होगा और इससे ग्रहण का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि राशि के लोग यदि चंद्र ग्रहण के बाद(चंद्र ग्रहण के बाद मंदिर की सफाई कैसे करें) चावल, सफेद कपड़े, चंदन, फूल, चीनी, चांदी, घी, दही मोती और कपूर का दान करेंगे तो ये आपके लिए लाभकारी होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद गेहूं, लाल कपड़े, तांबे या मूंगा का दान करेंगे तो आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए घी, धन, कपूर या खाने की वस्तुओं का दान करेंगे तो आपके लिए लाभकारी होगा। इस दिन आप गरीबों की भोजन जरूर कराएं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद चावल, चीनी, घी का दान करें तो आपके लिए अत्यंत शुभ होगा। यदि आपकी सामर्थ्य है तो आप इस दिन सोने का दान जरूर करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग यदि चंद्र ग्रहण के बाद गुड़ और मसूर की दाल का दान करेंगे तो उनके जीवन में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी। आप इस दिन अनाज और फलों का दान भी कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद अनाज, घी, पीले फल, हल्दी, धन, चीनी, नमक आदि का दान करेंगे तो आपको अवश्य लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोग यदि चंद्र ग्रहण के बाद (चंद्र ग्रहण के बाद यज्ञ क्यों जरूरी है) तेल, तिल, कंबल या ऊनी कपड़ों का दान करेंगे तो उनके लिए शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

See also  Ganesha Chaturthi 2022: जानिए क्या है 'गणपति बप्पा मोरया' में 'मोरया' का मतलब?

कुंभ राशि

इस राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद सरसों का तेल, काले तिल, सात प्रकार के अनाज, काले कपड़े, कंबल आदि का दान करेंगे तो ये आपके जीवन में किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद करेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोग यदि चंद्र ग्रहण के बाद पीलेकपड़ों और अनाज का दान करेंगे तो आपके जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी और धनलाभ के योग बनेंगे।इस प्रकार यदि आप चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान करेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।