अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

CG जा रही बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, 20 से अधिक लोग हुए जख्मी

छत्तीसगढ़ जा रही मजदूरों से भरी एक बस 28 दिसंबर की देर रात सड़क किनारे अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा सीतापुर जिले के थाना रेउसा क्षेत्र के इटौली गांव के पास हुआ है।

ऐसा बताया जा रहा है घने कोहरे की वजह से बस अनियंत्रित हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेट बस करीब 50 यात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही थी। यह सभी तबौर के भिठलाकला गांव के रहने वाले थे, जो मजदूर है। मजदूरी करने के लिए सभी लोग प्राइवेट बस से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। बुधवार देर रात बस थाना रेउसा के खुरवलिया के निकट पहुंची। इस दौरान कोहरे और धुंध चलते ड्राइवर को सामने से आ रहे एक वाहन नजर नहीं।

जैसे ही ड्राइवर को वाहन की लाइट चमकी तो उससे बचने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पुलिया को पार करती हुए खड्ड में जा गिरी। इस खड्ड में पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई में गिरी बस से सभी मजदूरों को बाहर निकाला।

इसके सभी घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि किसी भी यात्री को अत्यधिक गंभीर चोट नहीं आई है। यह लोग छत्तीसगढ़ मजदूरी करने जा रहे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

See also  Chitrakote Bypoll Result: विधानसभा में BJP मुक्त हुआ बस्तर, कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप