अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

नई बहू ने सोते समय अपने चाचा ससुर के पेट में खंजर घोंप दिया, गंभीर

मप्र के सागर जिले के बंडा थानाक्षेत्र के कंदवा गांव में नई नवेली बहू द्वारा चाचा ससुर के पेट में चाकू घोंपने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चाचा ससुर की गलती सिर्फ इतनी थी, कि वे भतीजे और बहू को गांव में रहने का कह रहे थे और बहू शहर में रहकर पढ़ाई करने की जिद पकड़े थी।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बंडा के कंदवा के रहने वाले अंशुल जैन की शादी 23 नवंबर को पथरिया जिला दमोह की रहने वाली रितु जैन उम्र 23 साल से हुई थी। विदा होकर ससुराल आई नई बहू ने घर में कुछ दिनों में ही विवाद करना शुरू कर दिया था। महज एक महीने में ही उसने खुद के लिए स्कूटी और कार खरीदबा ली थी। गाड़ियां लेने के बाद वह शहर में जाकर रहने के लिए अंशुल पर दबाव बनाने लगी। उसका तक था कि वह शहर में रहकर पढ़ाई करेगी। उसे गांव में नहीं रहना है।

चाचा ससुर चक्रेश जैन समझाने गांव गए थे, बहू ने सोते समय चाकू घोंप दिया घर में हो रहे विवाद के बाद जब बहू नहीं मानी तो अंशुल ने पत्नी को समझाने के लिए अपने चाचा चक्रेश जैन उम्र 47 साल को गांव कंदवा बुलाया था, ताकि वे बहू रितु को समझा सकें। चक्रेश ने पूरे घर को बैठकार बहू को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और विवाद करने लगी। विवाद बढ़ा तो ससुराल वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस घर पहुंची और सभी को समझाइश देकर मामला शांत कराया। परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

See also  रीवा में काम से देर से लौटने पर पति ने नाबालिग पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी

रात में बहू रितु ने चाचा ससुर चक्रेश जैन पर सोते समय चाकू से हमला कर ​दिया और चाकू सीधे उनके पेट में घोंप दिया। दर्द से चीखने की आवाज सुनकर घर के सदस्य कमरे में पहुंचे तो चक्रेश लहू-लुहान हालत में दर्द से तड़प रहे थे। उन्हें बंडा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर बरा पुलिस चौकी पुलिस ने बहू रितु के खिलाफ जानलेवा हमला करने के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।