अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

डायल 112 ने सुसाइड कर रहे युवक की बचाई जान

कोरबा। शहर के पीजी काॅलेज के सामने रहने वाले केएम नेल्सन ने घर में फांसी लगा ली। पति काे फंदे पर लटकता देख उसकी पत्नी सुनीता दाैड़कर बाहर निकली और लाेगाें काे घटना की जानकारी दी। इस दाैरान पास खड़े प्रेम बंजारे ने डायल 112 काे सूचना दी। सूचना मिलते ही काेरबा-1 की टीम पहुंची। जिसमें सिपाही ईश्वर प्रताप ध्रुव व चालक गजेंद्र यादव शामिल थे। उन्हाेंने फंदे से उतारकर व्यक्ति की छाती में पंपिंग की। जिससे वह सांस लेने लगा। 108 टीम के सहयाेग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

See also  IAS TRANSFER: साय सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 88 आईएएस के तबादले, आईएएस पी दयानंद सहित आईपीएस मयंक श्रीवास्तव सम्हालेंगे जनसंपर्क वहीं श्रीमती चंदन त्रिपाठी को संचालक कृषि की जिम्मेदारी सौंपी गई