अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

रायपुर SSP ने ली यातायात अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के संबंध में एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधार कार्यवाही किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा आज दिनांक को यातायात में पदस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयप्रकाश बढ़ई, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुशांतो बनर्जी एवं गुरजीत सिंह उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नानुसार दिशा निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की आवश्यकता बैठक में सबसे पहले विगत वर्ष 2021 की तुलना में 2022 सड़क दुर्घटना में 24% की वृद्धि होने पर चिन्ता जाहिर करते हुए ब्लैक स्पॉट में सुधार व चालानी कार्यवाही बढ़ाने की आवश्यकता बताई, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अत्यधिक दुर्घटना जन्म स्थलों का चिहांकन कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर संबंधित निर्माण एजेंसियों से आवश्यक सुधार कार्यवाही कराये जाने हेतु बताया गया। सड़क दुर्घटना जन्य स्थलों के आसपास के स्कूल कॉलेज एवं ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन किए जाने हेतु यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने बताया गया।

See also  छत्तीसगढ़ का करोड़पति आरक्षक, संपत्ति देखकर पुलिस के बड़े अधिकारी स्तब्ध