अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

Gold & Silver Price: महंगा हुआ सोना, जानिए आपके शहर में गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold And Silver Price: गोल्ड और सिल्वर के दाम पिछले कुछ दिनों से लगभग स्थिर रहे हैं। आज गोल्ड के दाम में कल के मुकाबले कुछ उछाल देखने को मिला है। वहीं सिल्वर यानि चांदी की बात करें दो इसके दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

22 कैरेट गोल्ड का दाम

रिपोर्ट के अनुसार 22 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड के दाम 5595 रुपए हो गए हैं जबकि 8 ग्राम के दाम 44760 रुपए हो गए हैं। वहीं 10 ग्राम की बात करें तो यह 55950 रुपए तक पहुंच गया है। 22 कैरेट 100 ग्राम गोल्ड के दाम 559500 रुपए है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम वहीं 24 कैरेट गोल्ड के दाम की बात करें तो एक ग्राम की कीमत 6104 रुपए, 8 ग्राम की कीमत 61040 रुपए और 100 ग्राम की कीमत 610400 रुपए है। अलग-अलग शहरों में गोल्ड के दाम अलग-अलग हैं। जानिए इन शहरों में गोल्ड की कीमत

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, गुरुग्राम में 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 56100 रुपए है, जबकि 24 कैरेट का दाम 61190 रुपए है।
  • मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे की बात करें तो यहां 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 55950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 61040 रुपए है।
  • चेन्नई, कोएंबटूर, विजयवाड़ा, वेल्लोर में 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीम 55420 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 61550 रुपए है।

अतिरिक्त टैक्स देना होगा

बता दें कि गोल्ड की यह कीमतें बिना जीएसटी, टीसीएस और स्थानीय टैक्स के हैं। ऐसे में जब आप गोल्ड को खरीदने जाएंगे तो इसपर आपको अतिरिक्त टैक्स देना होगा, जिसके बाद कीमतें और बढ़ सकती हैं।

See also  Morbi Bridge Collapse: मोरबी में केबल ब्रिज को रिपेयर करने वाली Oreva Farms पर अब लटके ताले

क्या है चांदी का दाम

वहीं चांदी के दाम की बात करें तो 1 ग्राम चांदी की कीमत 76.50 रुपए है जबकि 8 ग्राम चांदी की कीमत 612.10 रुपए है, 10ग्राम चांदी की कीमत 765 रुपए और 100 ग्राम चांदी की कीमत 7650 और एक किलोग्राम चांदी की कीमत 767000 रुपए है।

इन शहरों में चांदी की कीमत

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ में 10 ग्राम चांदी की कीमत 765 रुपए है। जबकि हैदराबाद, केरल, चेन्नई, भुवनेश्वर में 10 ग्राम चांदी की कीम 802 रुपए है।