अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

कांग्रेसी नेता ने देखी फिल्म गदर 2, ट्रैक्टर में पहुंचे थे टॉकीज

दुर्ग। इन दिनों फिल्म गदर 2 का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है. पूरे देश में फिल्म गदर 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई भी काफी अच्छी हो रही है. इस बीच दुर्ग के एक नेता बुधवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर फिल्म गदर 2 देखने निकले. भिलाई के वेंकटेश्वर टॉकीज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर गदर 2 देखने पहुंचे |

फिल्म देखने पहुंचे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं का अनोखा तरीका देखकर हर कोई दंग रह गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव ने पहले ट्रैक्टरों से गदर 2 की पोस्टर लेकर रैली निकाली. फिर फिल्म देखने पहुंचे. इससे दुर्ग में एक अलग सा माहौल बन गया. कांग्रेस नेताओं ने ट्रैक्टर पर सवार होकर ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली. फिर भिलाई के वेंकटेश्वर टॉकीज में जाकर सनी देओल की फिल्म गदर 2 देखी |

कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. गदर बहुत पहले देखा था. अब गदर 2 देखने पहुंचा हूं. जब देश की बात होती है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. देश के लिए फिल्म बना है तो उसको सपोर्ट करना चाहिए |

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.