अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

जब प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच,

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। प्रियंका गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

इससे पहले प्रियंका गांधी को स्टॉल अवलोकन के बीच समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, समृद्धि योजना, पोषण बाड़ी आदि अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। महिलाओं ने गांधी को कुपोषण दूर करने के उपाय के संबंध में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी संचालन से कुपोषण दूर हो रहा है।

गांधी ने इस पहल की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का स्टाल भी देखा।

प्रियंका गांधी ने हमर लैब के स्टाल का डिस्प्ले भी देखा। हमर लैब के माध्यम से 55 टेस्ट निःशुल्क किये जा रहे हैं। इसमें से ऐसे बहुत से टेस्ट हैं जिनकी सुविधा केवल महानगरों में उपलब्ध होती है। इससे समय भी बच रहा है और पैसे भी। गांधी ने इस पहल की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का स्टाल भी देखा। इसके माध्यम से हाट बाजारों में इलाज और निःशुल्क जांच भी हो रही है। छत्तीसगढ़ में परंपरा यह है कि लोग साप्ताहिक हाटबाजारों में जाते हैं और वहीं से इनका इलाज भी हो जाता है। श्रीमती गांधी ने कहा कि प्रारंभिक रूप से ही बीमारियों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की पहल बहुत अच्छी है।

 

See also  Chintan Parikh अध्यक्ष, Sunder Iyer महासचिव; छत्तीसगढ़ से Gurucharan Singh Hora बने संयुक्त सचिव