अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

कालीबाड़ी में चाकूबाजी, बाप-बेटे घायल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला कालीबाड़ी नेहरू नगर के पास घटा है। इस चाकूबाजी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, कैसे बाप-बेटे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर रहे हैं। जैसे- तैसे युवक जान बचा कर भाग निकला। इस हमले में युवक घायल हो गया।

इसके बाद युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

 

See also  ND vs SA: दोनों टीमें रायपुर पहुंचीं, दूसरे वनडे की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार