अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

आरंग क्षेत्र में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, दो प्रभावशाली लोग हुए पार्टी में शामिल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भंडारपुरी के गुरु द्वारिका दास और भावेंद्र गुरु आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास को पार्टी में शामिल किया है। इतना ही नहीं भाजपा ने धर्मगुरु बालदास के बेटे गुरु खशवंत साहेब को आरंग से टिकट भी दिया है। उधर आज कांग्रेस में प्रवेश करने वाले गुरु द्वारिका दास और भावेंद्र गुरु, बालदास के भतीजे बताए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज सुबह मंत्री शिव डहरिया और PCC चीफ दीपक बैज के सामने दोनो का कांग्रेस प्रवेश कराया गया। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी में आए। कांग्रेस प्रवेश के वक्त गुरु द्वारिका दास ने मंत्री शिव डहरिया को चुनाव में आरंग क्षेत्र से जिताने की अपील भी की है।

See also  CM बघेल की उपस्थिति में जिला कलेक्टर एस जयवर्धन ने पदभार ग्रहण किया