अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश मौसम

आज शाम से मौसम में सुधार की उम्मीद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों से जारी बारिश और बर्फबारी के बाद बुधवार शाम से मौसम में सुधार की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी। वहीं, बुधवार को राज्य में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश/बर्फबारी होने की भी संभावना है।

विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे था। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.7 डिग्री, बटोटे में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, भदरवाह में शून्य और बनिहाल में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

See also  अगले 24 घंटे में ओडिशा तट से टकरा सकता है चक्रवाती तूफान, एनडीआरएफ और फायर सर्विस अलर्ट पर