अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

रमन सिंह से बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात, स्वास्थ्य का हाल जाना

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। रमन सिंह से बीजेपी नेताओं ने मुलाकात की और उनका स्वास्थ्य का हाल जाना। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रभारी नितिन नबीन , रामू बोहरा और पवन कुमार साय शामिल हैं।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मुंबई में सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद वे स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के बाद से स्लिप डिस्क की समस्या से परेशान थे। स्थिति इतनी खराब हो गई थी, कई दिन तक वे बेड पर रहे। बाद में वे वॉकर के सहारे चलना शुरू किए। विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई में भी वे वॉकर के सहारे सदन मे आते थे। उनके करीबी लोगों का कहना है कि आपरेशन सफल रहा है।

See also  भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों बाद भारत लौटे, मंत्री नेताम ने कहा गौरवपूर्ण क्षण