अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

कुम्हारी में बड़ा हादसा: गृहमंत्री विजय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बड़े अधिकारी भी मौजूद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,दुर्ग। गृहमंत्री विजय शर्मा कल रात हुए बस हादसे का निरीक्षण करने बुधवार को कुम्हारी पहुंचे. दुर्ग रेंज आईजी और संभाग कमिश्नर ने बस हादसे की जानकारी गृहमंत्री को दी थी. इसके बाद आज गृहमंत्री शर्मा घटनास्थल पहुंचे और खदान के ऊपर सड़क और नीचे खदान में गिरी बस का निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान इंटर डिपार्टमेंट लिड एजेंसी रोड सेफ्टी के अधिकारी AIG संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी. वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है. वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे में मृत हुए सभी कर्मचारियों के शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और 3 मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है. सुबह से ही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिसमें मजिस्ट्रेट के सामने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. कुछ मृतक के परिजन शव को लेने से इनकार कर रहे थे.

See also  छत्तीसगढ़ : रायपुर-बिलासपुर में छापे; 50 से ज्यादा गिरफ्तार, सैकड़ों टैबलेट-इंजेक्शन जब्त, गृहमंत्री साहू बोले-तस्करी रोको...
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.