अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

आज महासमुंद और बीजापुर में सीएम विष्णुदेव साय करेंगे जनसभा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार यह चुनाव 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णु देव साय आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। जहां वे महासमुंद और बीजापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 12 अप्रैल को महासमुंद और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और 12 बजे तुमगांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 2:30 बजे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचेंगे यहां भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि सीएम साय के दौरे और उनके रोड शो को लेकर पार्टी ने भी तैयारी कर ली है। अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम बस्तर लोकसभा में एक मेगा रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

See also  विद्रोही नेता के बेटे और बहू ने रिसेप्शन में लहराई Rifle, पत्रकारों को दे चुका है जान से मारने की धमकी
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.