अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ रोचक ख़बरें

आईडीए रायपुर द्वारा लैमिनेट्स और वेनीर्स पर डेंटल सीडीई कार्यक्रम का सफल संचालन

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। ईडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) रायपुर ने डेंटल लैमिनेट्स और वेनीर्स पर सीडीई कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इस विधा के प्रसिद्ध विशेषज्ञ, दिल्ली के डॉ. अभिषेक शर्मा की ने डेंटल लैमिनेट्स और विनीर्स के अनुप्रयोग में नवीनतम प्रगति, तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को विस्तार से बताया।
डेंटल लेमिनेट्स मिनिमल इनवेसिव प्रिपरेशन से अच्छी स्माइल डिज़ाइन की लेटेस्ट तकनीक है ।

कार्यक्रम में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आई डी ए) रायपुर के अध्यक्ष डॉ आभाष शुक्ला सेक्रेटरी सोपान सिंह कोषाध्यक्ष डॉ प्रवेश गोयल। कार्यक्रम के कोर्डिनेटर डा विवेक,डा मोहित,डा वैभव,के अलावा१५० से अधिक डेंटिस्टों ने मौजूद रहे।
अंत मे डॉ आभाष शुक्ल ने कहा कि आईडीए रायपुर उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रम प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे ।

See also  छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सीएम भूपेश का जवाब, कहा- घटनाएँ तो घटती है, लेकिन पुलिस बखूबी अपना दायित्व निभा रही है, तत्काल आरोपी पकड़े जा रहे हैं...