अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

ADC-S ड्रोन सिस्टम: 500 किमी दूर से दुश्मन पर स्मार्ट वार

 

वायुसेना आधुनिक और सस्ता स्ट्राइक सिस्टम विकसित कर रही है। इसी के तहत भारतीय वायुसेना ने अपनी युद्ध क्षमता को और मजबूत करने के लिए एक बेहद अहम कदम उठाया है। इस सिस्टम का नाम Air-Dropped Canisterised Swarm (ADC-S) है. इस नई तकनीक के जरिए अब C-17 ग्लोबमास्टर III ( C-17 Globemaster III), सी-130जे सुपर हरक्यूलिस (C-130J Super Hercules) और C-295 जैसे ट्रांसपोर्ट विमान भी दुश्मन पर लंबी दूरी से हमला कर सकेंगे

सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनियों को 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन करना है। इसके बाद सफल सिस्टम को Buy Indian-IDDM कैटेगरी में खरीदा जाएगा। ADC-S सिस्टम आने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। अब बिना फाइटर जेट भेजे भी दुश्मन के अंदर गहराई तक सटीक और तेज हमला करना संभव होगा। यह भविष्य के नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर की दिशा में बड़ा कदम है।

See also  ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, भारत किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा

क्या है ADC-S सिस्टम?

जानकारी के मुताबिक इस सिस्टम में ट्रांसपोर्ट विमान ऊंचाई से खास कंटेनर (कैनिस्टर) गिराएंगे। इन कैनिस्टर के अंदर 6 से 8 स्मार्ट ड्रोन होंगे. जैसे ही कैनिस्टर खुलेगा, ये ड्रोन बाहर निकलकर अपने लक्ष्य की पहचान करेंगे और हमला करेंगे। यह प्रोजेक्ट Make-II कैटेगरी के तहत चल रहा है, जिसमें कम से कम 50% स्वदेशी तकनीक जरूरी है। इससे भारतीय रक्षा कंपनियों और स्टार्टअप्स को बड़ा मौका मिलेगा।

500 किमी दूर से सटीक हमला

IAF की योजना है कि ये ड्रोन 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक जाकर हमला करें, 350400 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ें हर ड्रोन कम से कम 30 किलो हथियार ले जा सके और लक्ष्य पर 5 मीटर के अंदर सटीक वार करें (बहुत हाई प्रिसिजन). खास बात यह है कि ये ड्रोन GPS बंद होने पर भी टारगेट को हिट कर सकते हैं।

क्यों है ये गेम-चेंजर?

अब तक ऐसे हमलों के लिए महंगे क्रूज मिसाइल या फाइटर जेट का इस्तेमाल होता था। हालांकि इस नई तकनीक से ट्रांसपोर्ट विमान भी स्ट्राइक प्लेटफॉर्म बन जाएंगे। पायलट और विमान दुश्मन के एयर डिफेंस से दूर सुरक्षित रहेंगे और एक साथ कई ड्रोन हमला करके दुश्मन की एयर डिफेंस को कन्फ्यूज कर देंगे।

दुश्मन की एयर डिफेंस पर भारी

जब एक साथ दर्जनों ड्रोन अलग-अलग दिशाओं से हमला करेंगे, तो दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए सभी को रोकना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसे स्वार्म अटैक कहा जाता है, जो आज के युद्ध में बेहद प्रभावी माना जा रहा है।

 

See also  श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी

Related posts: