अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

Brijmohan अग्रवाल अब 81 हजार वोटों के साथ चल रहे आगे

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर । बृजमोहन अग्रवाल  को 81 हजार वोट से आगे हो गए हैं। उन्हें 155099 वोट मिल गए हैं। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा  की 11 सीटें हैं। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा BJP और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस लगातार नंबर बढ़ाते हुए भाजपा की लीड कम करने में लगी है। 45 सौ वोट से बढ़त लेने वाली रूपकुमारी चौधरी अब 12 सौ मतों की बढ़त पर है। यहां लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। भाजपा से रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू मैदान में हैं।

बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा Kavasi Lakhma से 1914 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना आगे बढ़ने के साथ लीड का अंतर घट गया।

See also  महासमुंद : मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा 279 पशुओं का किया गया उपचार