अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

खेल छत्तीसगढ़

CCPL 2025 फाइनल, रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स संयुक्त विजेता घोषित

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर: बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला गया. फाइनल में पहुंची दोनों टीमों रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन 6 जून से 15 जून तक आयोजन हुआ.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारी बारिश के चलते फाइनल मैच रद्द कर दिया गया, जिसके बाद रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समापन समारोह में दोनों टीमों के कप्तानों अमनदीप खरे (रायपुर राइनोस) और अजय मंडल (राजनांदगांव पैंथर्स) को विनर्स ट्रॉफी सौंपी।

See also  डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया अटल जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण