
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने जिले में पदस्थ आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज होने और एफआईआर बनने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आक्रोशित होकर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने पहले ही एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर आरक्षक सतीश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवती का आरोप है कि पुलिस अपने ही विभागीय कर्मचारी को बचाने में जुटी हुई है।





