अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

CG News: रात में घर में करैत सांप ने 12 साल के बच्चे को डसकर मार डाला।

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, गरियाबंद. जिले के कसनेरा गांव में दर्दनाक घटना हुई है. जहरीले करैत सांप ने मासूम को रात में सोते वक्त डस लिया. बच्चे के तड़पने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, घटना छुरा थाना क्षेत्र के कनेसर गांव की है. मासूम अपने परिवार के साथ रात के वक्त बिस्तर पर सोया था. घर पर बिजली नहीं थी. इस बीच जहरीला करैत सांप ने बिस्तर पर चढ़कर बच्चे को डस लिया. जिसके बाद बच्चा तड़पने लगे हैं. तब बच्चे के परिजनों ने बिस्तर पर करैत सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में उसे छुरा अस्पताल में लेकर आए. जहां डॉक्टरों ने मासूम लियांस ध्रुव को मृत घोषित कर दिया.

See also  fake officer बनकर ठगी कर रहे दो युवक गिरफ्तार