अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जिलों से

CGPSC फिर विवादों में, अधिक उम्र के अभ्यर्थी के चयन का आरोप।

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) एक बार फिर सुर्खियों में है, अबकी बार मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती का है, जिसमें चयनित अभ्यर्थी की योग्यता पर भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने सवाल उठाते हुए राज्यपाल से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर के पद पर कानन वर्मा नामक अभ्यर्थी की नियुक्‍त का है. आरोप है कि वे निर्धारित आयु सीमा से अधिक थे. बताया जा रहा है कि इस भर्ती के खिलाफ दूसरे अभ्यर्थी साकेत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने साकेत अग्रवाल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें नियुक्ति देने का आदेश जारी किया था. लेकिन अब तक विभाग की ओर से इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई है.

भाजपा नेता श्रीवास ने इस मामले में लोक सेवा आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए उन तीनों सदस्यों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं, जिन्हें पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किया गया था. इनमें प्रवीण वर्मा, संत कुमार पासवान और सरिता उइके शामिल हैं. श्रीवास ने आरोप लगाया कि इन सदस्यों की गतिविधियां संदिग्ध हैं, यही नहीं इनमें से प्रवीण वर्मा का संबंध कानन वर्मा से बताया जा रहा है.

श्रीवास ने राज्यपाल को लिखा कि आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने और युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार के खिलवाड़ को रोकने के लिए इन तीनों सदस्यों को तत्काल पद से हटाकर मामले की जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि पूर्व के घोटाले में भी ये सदस्य दागदार रहे हैं, और ऐसे में मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है.

See also  गुढ़ियारी में मारूति मंगलम से आरंभ हुई दिव्य कांवड़ यात्रा
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.