अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

Charminar Express Fire: चलती ट्रेन में आग, जान बचाने को यात्रियों ने लगाई छलांग

अनादि  न्यूज़ डॉट कॉम, रविवार सुबह तेलंगाना में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई. यह घटना अलेर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन में प्रवेश कर रही थी. ट्रेन जैसे ही स्टेशन में दाखिल हो रही थी, कोच से निकलते धुएं को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर कूदने लगे. स्थिति को गंभीर होता देख रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को स्टेशन के पास ही रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले ट्रेन के S5 कोच में लगी. कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों में घबराहट फैल गई और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. कई यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई. आग सबसे पहले ट्रेन के S5 डिब्बे में लगी थी. जैसे ही रेलवे कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा, तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को अलेर स्टेशन के पास रोक दिया गया. सतर्क कर्मचारियों ने तुरंत ट्रेन रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. फिलहाल रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित है.

गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहे. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है.

See also  सरकार के फैसले से साफ हुआ: स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें क्यों नहीं बढ़ीं।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. इस हादसे की वजह से इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया है.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और तकनीकी क्लीयरेंस के बाद ही ट्रेनों का आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा. लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है. रेलवे विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है.