अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ शिक्षा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब होगी स्मार्ट क्लास में पढ़ाई, पांच हजार सरकारी विद्यालय होंगे संपर्क टीवी डिवाइस से लैस

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्राथमिक स्कूलों में अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। इसके लिए संपर्क टीवी डिवाइस का उपयोग किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक ओर जहां बच्चों को गणित और अंग्रेजी से कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद करेगा, वहीं इससे प्राथमिक स्तर के बच्चों की पढ़ाई को रूचिकर बनाएगा। प्रायमरी स्कूलों में इस नवाचार में तकनीकी सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने संपर्क फाउंडेशन से तीन साल के लिए एमओयू किया गया है।

क्या है इस कार्यक्रम का उद्देश्य
इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के 28 जिलों में गणित व अंग्रेजी के लिए 19 जिलों के 30 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक के प्राथमिक स्कूल के बच्चों को गणित व अंग्रेजी के विषयों को सरल तरीके से समझाना व उनके सीखने की क्षमता को बढ़ाना है। इस सहयोग का उद्देश्य संपर्क स्मार्ट क्लासों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही एससीईआरटी के द्वारा संपर्क द्वारा विकसित नई तकनीकों को लागू करना है। राज्य में प्राथमिक स्कूलों के लिए तैयार किए गए पाठ्यक्रम के आधार पर ही संपर्क स्मार्ट क्लास का प्रोग्राम तैयार किया गया है।

देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा छत्तीसगढ़ इस नवाचार के संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि एससीईआरटी और संपर्क के बीच हुई साझेदारी छत्तीसगढ़ के प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए सीखने में मददगार बनेगा। साथ ही इसके दूसरे सार्थक परिणाम भी मिलेंगे। यह कवायद छत्तीसगढ़ को शिक्षा के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सार्थक होगा। उन्होंने कहा यह अभिनव कार्यक्रम राज्य के छात्रों के लिए सीखने के प्रति उत्साहित करेगा। शिक्षा को और अधिक मनोरंजक बना देगा।

See also  CM भूपेश बघेल ने कंवर समाज द्वारा निर्मित राधा कृष्ण मंदिर के किये दर्शन...

सभी शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण संपर्क शाला गणित में सीखने के परिणामों में सुधार कर पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करने वाला अनूठा प्रयोग है। वहीं स्मार्ट क्लास अंग्रेजी के लिए बहुत प्रभावी साबित हुई है। राज्य 2015 से संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से काम कर रहा था और प्रभावी परिणामों के आधार पर अगस्त 2022 से 2025 तक लागू तीन साल के लिए अपने समझौते को बढ़ा दिया है। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के अलावा राज्य संसाधन समूह, ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप्स, ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोर्डिनेटर और क्लस्टर एकेडमिक कोर्डिनेटर को बच्चों में सीखने के परिणामों को प्रभावी करने के लिए संपर्क शिक्षाशास्त्र के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा।

पांच हजार स्कूलों में की जाएगी शुरूआत संपर्क फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों में कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में बदलने के लिए शुरू में 5 हजार सरकारी स्कूलों जहां पहले से टीवी स्थापित है, वहां संपर्क एफएलएन टीवी डिवाइस स्थापित किया जाएगा। यह डिवाइस एक शिक्षक सामग्री उपकरण के टीवी को स्मार्ट लर्निंग टेलीविजन बनाता है। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में संपर्क FLN TV Device लगाने की योजना है। संपर्क फाउंडेशन कार्यक्रम को लागू करने के लिए नवीन शिक्षण-अधिगम सामग्री प्रदान करेगा. इन संसाधनों में 12 संपर्क नवाचार शामिल होंगे. जो FLN आधारित TLM है. साउंड बाक्स, पहेलियां और खेल, संपर्क टीवी, पाठ्य योजनाएं, शिक्षण वीडियो, चैट बॉट, अंग्रेजी बोलने का कार्यक्रम आदि।

वर्तमान में संपर्क स्मार्टशाला कार्यक्रम 7 राज्यों में चल रहा है जिसमे छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 84 हजार प्राथमिक स्कूलों में संचालित हो रहा है. इस कार्यक्रम का लाभ एक करोड़ से अधिक बच्चों को मिल रहा है. एक सर्वे के अनुसार जिन स्कूलों में संपर्क स्मार्ट क्लास लागू की गई है. वहां गणित और अंग्रेजी में ग्रेड स्तर के प्रश्नों के उत्तर देने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है।

See also  उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी कड़ाके की ठंड, खेतों पर जमी सीजन की पहली बर्फ
छत्तीसगढ़

Raipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुकRaipur News : आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुक