अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

CM बघेल से केआईटी के फैकल्टी मेंबर ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार शाम उनके निवास पर किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) रायगढ़ के फैकल्टी मेंबर ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद थे। केआईटी के फैकल्टी मेंबर ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई दी और ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर केआईटी के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पटेल, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एन. के. चंदन, एचओडी मैकेनिकल प्रकाश कुमार सेन, सुश्री उत्तमा सूर्यवंशी सहित कॉलेज के अन्य फैकल्टी मेंबर उपस्थित थे।

See also  अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई: पचपेड़ी नाका से संतोषी नगर तक चला प्रशासन का बुलडोजर