अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

खेल

IND vs PAK फाइनल: चोटिल खिलाड़ियों से बढ़ी मुश्किल, क्या बदलेंगे सूर्यकुमार प्लेइंग 11?

IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: फाइनल में प्लेइंग 11 बदलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? इन 3 चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ा दी मुश्किल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, IND vs PAK Final Asia Cup 2025 Playing 11: जिल पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है. आज यानी 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल होने जा रहा है. दुबई के मैदान पर यह खिताबी जंग रात 8 बजे से शुरू होगी. टीम इंडिया इस सीजन अजेय रही है. उसने अपने सभी 6 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान 6 में से 4 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है. एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब भारत-पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने हैं. फाइनल काफी रोमांचक होने वाला है और दोनों ही देश अपनी मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगे.

एशिया कप 2025 में हमने देखा है कि टीम इंडिया ओमान और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबलों को छोड़कर एक ही प्लेइंग-11 उतारी है. पूरे सीजन भारत तीन स्पेशलिस्ट स्पिनर, 1 स्पेशलिस्ट फास्ट बॉलर और 2 पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ खेली है. अब फाइनल में भी कुछ ऐसा ही दिखेगा. हालांकि सुपर 4 के आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की चोट ने टेंशन बढ़ा रखी है.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में यह 2 बदलाव लगभग तय

एशिया कप 2025 के फाइनल में कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 के आखिरी मैच में टीम में दो बदलाव की संभावना है। आराम करने वाले जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे टीम में लौट सकते हैं, जिससे हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह बाहर रह सकते हैं।

See also  KBC 17 की हॉट सीट पर पहुंचीं रायपुर की प्रज्ञा प्रसाद; सामने आया Celebrity vs Journalist का मजेदार प्रोमो

चोट के कारण भी बदलाव हो सकता है। अपडेट्स के अनुसार, अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हैं, जबकि तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

मान लीजिए अगर तिलक नहीं खेलते हैं तो रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है. इस सीजन रिंकू सिंह को एक भी मैच में मौका नहीं मिला है. वहीं हार्दिक पंड्या का कोई लाइक टु लाइक रिप्लेसमेंट नहीं है, अगर हार्दिक बाहर हुए तो फिर उनकी जगह हर्षित राणा या अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है.

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड (India-Pakistan head-to-head record in Asia Cup)

एशिया कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 20 मैच हुए, जिनमें से 12 जीते, जबकि 6 पाकिस्तान के नाम रहे. 2 मैचों की नतीजा नहीं निकला. इनमें से 15 मैच वनडे के थे, जिनमें से भारत ने 8 जीते, जबकि पाकिस्तान ने 5 बार बाजी मारी. 2 वनडे मैचों की रिजल्ट नहीं निकला.

एशिया कप 2025 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 (IND vs PAK Final Playing 11)

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11  (IND vs PAK Final Playing 11)

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, फहीम अशरफ और हारिस रउफ.