अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

प्रदेश प्रशासन मध्यप्रदेश

MP के रायसेन में GAIL प्लांट से मिथेन गैस का रिसाव

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मध्य प्रदेश: बुधवार की तड़के state-owned वाली GAIL कंपनी के प्लांट से मिथेन गैस का रिसाव हुआ। अधिकारियों के अनुसार, गैस रिसाव के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे बंद कर दिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।
प्लांट, जो भोपाल से करीब 35 किमी दूर मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, में सुबह लगभग 2 बजे गैस का रिसाव हुआ। सुरक्षा उपाय के तौर पर प्लांट के पास स्थित सभी औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन तत्काल बंद कर दिया गया। साथ ही, सड़क पर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया
मिथेन गैस अत्यधिक ज्वलनशील, बिना रंग और गंध वाली गैस होती है। घटना के बाद, सुरक्षा टीमों ने वहां जांच शुरू की और रिसाव के स्थान को ठीक किया।
अधिकारियों के अनुसार, सभी सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है और फिलहाल प्लांट का उत्पादन रोक दिया गया है।

See also  भोपाल : आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू