अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

NH पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार इंजीनियर की मौत, CCTV आया सामने

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, जगदलपुर। शहर से लगे अड़ावाल चौक में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के अचानक मोड़ देने से बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के सामने अपनी बाइक के साथ गिर गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बी धर्मा राव ओडिशा का रहने वाला है और एनएमडीसी स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। वह अपनी ड्यूटी कर मृतक आड़ावाल स्थित अपने किराए के मकान की तरफ लौट रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बोधघाट पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

See also  "छात्र को पेड़ पर लटकाने पर एबीवीपी का हंगामा; कलेक्ट्रेट गेट टूटा, SDM भड़कीं